मोदी सरकारने की e-SHRAM योजना की शुरुआत, मिलेगा 2 लाख तक का लाभ

e-SHRAM portal : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने हाल ही में ई-श्रम पोर्टल  (e-SHRAM portal) लॉन्च किया है। इस वेबसाइट के जरिए असंगठित कामगारों को 2 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकेगा।

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकोंको e-SHRAM  पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इन सभी पंजीकृत कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाएगा।  यह बीमा एक साल के लिए होगा। दुर्घटना में मृत्यु होनेपर या आजीवन विकलांगता आनेपर केंद्र सरकार द्वारा 2 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। साथ ही आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1 लाख रुपये का बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा।


● बैंक खाते में आएगा पैसा

ज्यादातर योजनाए ऑनलाइन होने की वजह से अब सरकार लाभार्थियों के सीधे बैंक खाते में पैसे डालती है। ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से बीमा कवर के अलावा, पंजीकृत कर्मचारी केंद्र और राज्य सरकारों से सामाजिक सुरक्षा लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सरकार द्वारा इन श्रमिकों का एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा और इस डाटाबेस के मदद से भविष्य में आनेवाली अन्य योजनाओं के लाभ भी श्रमिकोंको सीधे अपने खाते में मिलेंगे। भविष्य में कोविड-19 जैसी किसी राष्ट्रीय प्राकृतिक/अप्राकृतिक आपदा की स्थिति में वित्तीय सहायता सीधे डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी।


● e-SHRAM योजना का किसे मिलेगा लाभ?

केंद्र सरकार का अनुमान है कि लगभग 38 करोड़ असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करेंगे। इनमें प्रवासी मजदूर, दिहाड़ी मजदूर, नौकरानी, ​​आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता, ईंट भट्ठा मजदूर, खेत मजदूर, मनरेगा मजदूर, मछुआरे और अन्य मजदूर शामिल होंगे.

इसके अलावा, अन्य असंगठित श्रमिक जैसे न्हाई (सलून चालक), प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मोटर मैकेनिक या रिक्शा चालक भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद, आपको 12 अंकों की पंजीकरण संख्या के साथ एक विशेष श्रमिक कार्ड मिलेगा।


● पंजीकरण कैसे करें ?

e-SHRAM पोर्टल पर पंजीकरण करना बहुत सरल और आसान है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

1. सबसे पहले e-SHRAM पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ पर जाएं।

2. "रजिस्टर ऑन ई-श्रम" विकल्प चुनें।

3. इसके बाद आपको 'सेल्फ रजिस्ट्रेशन ब्लॉक' का विकल्प मिलेगा। जिसमें आधार नंबर डालना होगा।

4. आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें।

5. आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। उसे आपकी जानकारी सत्यापित (verify) की जाएगी।।

6. एक नया पेज खुलेगा।  वहां दी गई जानकारी भरें।

7. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

8. फिर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें और अगली प्रक्रिया का पालन करें।

eshram.gov.in पर दी गई जानकारी के मुताबिक आप नजदीकी CSC में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।


● हेल्पलाइन नंबर-

केंद्र सरकार ने मजदूरों के लिए हेल्पलाइन नंबर (e-SHRAM Helpline Number) 14434 भी जारी किया है।


● पंजीकरण के लिए आवश्यक

आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाता डिटेल और पंजीकरण कराने वाले की उम्र 16 से 59 के बीच होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने