Royal Challengers Bangalore (RCB) टीम 2023 प्लेयर्स की लिस्ट, नाम, कप्तान, शेड्यूल, IPL 2023 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ी

यहां आईपीएल 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) खिलाड़ियों की सूची, नाम, कप्तान, शेड्यूल और आईपीएल 2023 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ीयों के नाम है। Complete list of players, Captain, Wicket Keeper, Retained Players of Royal Challengers Bangalore (RCB) Team for IPL 2023.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आरसीबी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम, RCB 2023 Team, RCB Squad 2023, RCB, Royal Challengers Bangalore,IPL 2023,IPL TEAMS,RCB Captain, RCB Team, RCB Squad,
RCB Team, IPL 2023

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों की भरमार है, जैसे विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल और अन्य खिलाड़ी।

हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2008 में अपनी स्थापना के बाद से एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। भारतीय शराब निर्माता कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) Royal Challengers Bangalore (RCB) Team की मालिक है।

इस साल, यूएसएल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के गठन में लगभग 81.80 करोड़ रुपये का निवेश किया। यूएसएल ने IPL AUCTION 2023 के दौरान टीम में शेष जगहें भरने के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए।  विल जैक्स को टीम में शामिल करने के लिए आरसीबी ने 3.2 करोड़ रुपये जबकि रीस टॉपले के लिए 1.9 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) कप्तान | Royal Challengers Bangalore (RCB) Captain


फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के IPL 2023 के लिए कप्तान हैं। Faf du Plessis is the captain of Royal Challengers Bangalore (RCB) for IPL 2023. फाफ डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैं जिन्हें आरसीबी ने इसी साल 7 करोड़ में खरीदा हैं। 2022 तक, विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान थे। इस साल आरसीबी ने विराट कोहली को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) विकेटकीपर | Royal Challegers Bangalore Wicketkeeper


दिनेश कार्तिक सबसे अनुभवी विकेटकीपरों में से एक हैं (Dinesh Karthik is wicketkeeper of RCB for IPL 2023) और इस साल आरसीबी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए फिर एक बार टीम में जगह दी। आप को बता दें कि कार्तिक तीसरी बार आरसीबी में लौटे है; इससे पहले वह 2015 और 2022 में आरसीबी का हिस्सा थे।

IPL 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने कुछ पुराने खिलाड़ियों को रिटेन किया और दिनेश कार्तिक उनमें से एक हैं।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) स्क्वाड 2023 | Royal Challengers Bangalore (RCB) Squad 2023


Royal Challengers Bangalore (RCB) 2023 टीम में शामिल खिलाड़ी कुछ इस तरह है :

• फाफ डु प्लेसिस (C)        
• दिनेश कार्तिक (wk)   • वानिन्दु हसरंगा 
• रजत पाटीदार              • विराट कोहली
• अनुज रावत                 • फिन एलेन  
• डेविड विली                   • ग्लेन मैक्सवेल
• हर्षल पटेल                   • महिपाल लोमरोर
• शाहबाज़ अहमद           • सुयश एस प्रभुदेसाई
• मनोज बंडगे                 • आकाश दीप
• जॉश हेजलवुड              • कर्ण शर्मा
• सिद्धार्थ कौल               • मोहम्मद सिराज
• रीस टॉपले                    • हिमांशु शर्मा
• विल जैक्स                   • राजन कुमार
• अविनाश सिंह               • सोनू यादव


Royal Challengers Bangalore (RCB) ने रिटेन किए खिलाड़ी | Players Retained By RCB


विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस, फिन एलेन, रजत पाटीदार, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश एस प्रभुदेसाई और शेरफेन रदरफोर्ड।


आरसीबी शेड्यूल 2023, टाईमटेबल और स्थान | RCB Match Schedule 2023, Timetable


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 20 मार्च 2023 से शुरू होगा।

TATA IPL 2023 के शेड्यूल के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टूर्नामेंट का पहला मैच 2 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ खेलेगी।

नीचे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मैच का schedule दिया है। दर्शक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का पूरा टूर्नामेंट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो ऐप पर देख सकते हैं।

यदि पूर्ण IPL 2023 का शेड्यूल आपको देखना है तो आप इस लिंक से pdf रूप में डाऊनलोड कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने