करनाल: सड़कों पर गड्ढों के कारण दुर्घटना और इन गड्ढों के कारण कई लोगों के जान गवाने की खबरें आपने बहुत पढ़ी होंगी लेकिन इन्ही गड्ढों के कारण क्या किसी को जीवनदान मिल सकता है?
हरियाणा में एक चमत्कारी घटना घटी, जहां एक 80 वर्षीय व्यक्ति जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, अचानक जिंदा हो गया। dead man comes alive in haryana. ये घटना हरियाणा के करनाल के निसिंग की है। बुजुर्ग व्यक्ति का नाम दर्शन सिंह बराड़ है। उनके शव को एम्बुलेंस में पटियाला से करनाल के पास उनके घर ले जाया जा रहा था। घर पर शोक मनाने वाले रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे, उनके अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां इकट्ठी की गई थी।
दर्शन सिंह के साथ एंबुलेंस में उनके पोते बलदेव भी थे। उन्होंने देखा कि गड्ढे में एंबुलेंस फंसने से झटका लगा और उसी दौरान दर्शन सिंह का हाथ हिला, दिल की धड़कन महसूस होने लगी। बलदेव सिंहने उसकी नाड़ी की जाँच की और पाया कि उसके दिल की धड़कन तेज़ थी। इसके बाद उन्होंने एम्बुलेंस ड्राइवर से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए कहा। वहां डॉक्टरों ने दर्शन बराड के जिंदा होने की पुष्टि की।
बराड़ के एक पोते बलवान सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले, 80 वर्षीय दर्शन सिंह बीमार पड़ गए थे। बलवान सिंह के भाई उन्हें इलाज के लिए पटियाला के एक अस्पताल में ले गए। गुरुवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, इससे पहले उन्हें चार दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था।
परिवार वालों के लिए ये घटना किसी 'चमत्कार' से कम नहीं है. और अब वे उनके ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।