सड़क दुर्घटनाग्रस्तोंको मदद करनेवाले को मिलेगी पुरस्कार राशि; जानिए पूरी प्रक्रिया और नियम

नई दिल्ली: सड़क हादसों (road accidents) में गंभीर रूप से घायलों को एक घंटे के भीतर (Golden hours) अस्पताल पहुंचाने वालों के लिए मोदी सरकार द्वारा विशेष योजना शुरू की गई है।

Reward scheme for Good Samaritan
Good Samaritan helping road accident victims

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि योजना के तहत मदद करने वाले (Good Samaritan) को 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और परिवहन सचिवों को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि यह योजना 15 अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक लागू की जाएगी।

मंत्रालय ने सोमवार को, ईमानदारी से मदद करने वालों को पुरस्कृत करने की योजना के लिए नियम जारी किए। मंत्रालय ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को आपात स्थिति में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के तहत संबंधित मदद करने वाले को नकद पुरस्कार के साथ एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि पुरस्कार के अलावा, राष्ट्रीय स्तर पर 10 सबसे ईमानदार योगदानकर्ताओं को भी 1 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।

वित्तीय सहायता (पुरस्कार के रूप में):

प्रत्येक मददगार (Good Samaritan) के लिए पुरस्कार की राशि रु. 5,OO0/- प्रति घटना।

A. अगर एक मददगार एक या एक से अधिक पीड़ितों की एक मोटर वाहन से हुई घातक दुर्घटना में जान बचाता है उसे पुरस्कार की राशि रु. 5000/- प्रदान की जाएगी।

B. यदि एक से अधिक मददगार (Good Samaritan) एक मोटर वाहन दुर्घटना में घातक पीड़ित को बचाते हैं
तो पुरस्कार की राशि रु. 5000/- उनके बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी।

C. यदि एक से अधिक मददगार (Good Samaritan) एक से अधिक पीड़ितों की एक मोटर वाहन से हुई एक घातक दुर्घटना में जान बचाते हैं, ऐसे में प्रत्येक मददगार को अधिकतम 5000/- रूपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक नकद पुरस्कार के साथ "प्रशंसा का प्रमाणपत्र" होगा।

D. इस पुरस्कार के अलावा सालभर में सबसे योग्य 10 मददगार (Good Samaritan) व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार रु.1,00,000/- प्रत्येक की राशि प्रदान की जाएगी।

पात्रता:

कोई भी व्यक्ति जिसने एक घातक मोटर वाहन दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को तत्काल सहायता देकर और दुर्घटना के स्वर्णिम समय (Golden Hour) के भीतर अस्पताल ले जाकर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कर जान बचाई है, ऐसा व्यक्ति गुड सेमेरिटन के नाते पुरस्कार प्राप्त करने का हकदार होगा।

योजना के संचालन की अवधि:

यह योजना 15 अक्टूबर, 2021 से लागू होकर 31 मार्च, 2026 तक चालू रहेगी।

पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया

• जब भी मददगार व्यक्ति दुर्घटना ग्रस्त को अस्पताल में पहुंचाएगा उसके बाद इसकी पूरी जानकारी पुलिस को देनी होगी। इसके बाद पुलिस अस्पताल से जानकारी वेरीफाई कर मददगार व्यक्ति की सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करके एक अधिकृत लेटर पैड पर अभिस्वीकृति पत्र देंगे जिसकी एक कॉपी जिलास्तरीय सरकारी कमिटी के पास अगली प्रक्रिया के लिए सुपुर्द की जाएगी।

• अगर गुड सेमेरिटन दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को सीधे अस्पताल लेकर जाए तो, अस्पताल में खुद की पूरी जानकारी दे सकता है। इसके बाद अस्पताल द्वारा पुलिस को जानकारी दी जाएगी, इस तरह भी मददगार व्यक्ति सरकार से पुरस्कार की राशि पा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने