कौन बनेगा भाजपा का विकल्प, नहीं तय कर पा रहे भारतीय; आधे से ज्यादा कांग्रेस समर्थकोंको कांग्रेस पर नही भरोसा: सर्वेक्षण

Urban Indians unsure about strong opposition to BJP: YouGov Survey

2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024) से ठीक एक साल पहले यानी फरवरी 2023 में किये गए एक सर्वेक्षण (Survey by YouGov) में पाया गया है की, देश के शहरी मतदाता इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए एक व्यवहार्य विपक्ष किसे माना जाए। इस सर्वेक्षण से पता चला है कि भारतीय मतदाता राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के "व्यवहार्य विकल्प" पर विभाजित है, कोई ठोस एकमत नहीं हैं।

YouGov, मिंट और सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च द्वारा आयोजित और मिंट द्वारा रिपोर्ट किए गए सर्वेक्षण में 207 शहरों और गांवों से 9,698 लोगों ने हिस्सा लिया था।


Urban Indians No Closer To Finding Viable Opposition To BJP, Divided On AAP, Congress: YouGOV Survey, YouGov, Mint and the Centre for Policy Research, YouGov Survey about BJP, Opposition to BJP, Survey before 2024 Loksabha Election, 2024 Election, BJP, Congress, AAP


सर्वेक्षण में उत्तरदाताओं से पूछा गया था कि वे भाजपा के लिए एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में किसे चुनेंगे। इसके उत्तर में 25-30% लोगों ने "आम आदमी पार्टी (AAP)" जैसे नए राष्ट्रीय विकल्प को चुना और 20-25% ने कांग्रेस (Congress) को चुना, जबकि 15-20% लोगों ने क्षेत्रीय दलों के गठबंधन (coalition of regional parties) को चुना। सबसे अधिक 30-35% उत्तरदाताओं ने 'पता नहीं' विकल्प चुना।


सर्वेक्षण के अनुसार, कांग्रेस (Congress) के केवल 40% समर्थकों ने ही पार्टी को भाजपा (Bhartiya Janata Party) के व्यवहार्य विकल्प के रूप में देखा। कॉंग्रेस पार्टी के खुद को पुनर्जीवित करने के हाल के प्रयासों पर 53% उत्तरदाताओं ने अभी भी पार्टी को "वंशवादी" के रूप में देखा और 52% ने महसूस किया कि पार्टी अधिक मीडिया कवरेज हासिल करने के लिए "विक्टिम कार्ड" खेल रही थी। इसी तरह, आधे उत्तरदाताओं ने महसूस किया कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित करने में अक्षम थे और 'भारत जोड़ो यात्रा' मुख्य रूपसे खुदको ब्रांड बनाने पर केंद्रित थी।

इस सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी (AAP) के बारे में आधे से अधिक उत्तरदाताओं (53%) ने कहा कि पार्टी की अपनी "ठोस विचारधारा" होनी चाहिए जैसी भाजपा या वाम दलों की है, जबकि बाकी ने कहा कि इसे लचीला रहना चाहिए। जहा कांग्रेस के सिर्फ 40% समर्थक ही कांग्रेस को भाजपा का विकल्प मान रहे है वही आप के 60% समर्थकों ने आम आदमी पार्टी को भाजपा के 'व्यवहार्य विकल्प' के रूप में उत्तर दिया। सर्वेक्षण में कहा गया है कि लगभग 53% उत्तरदाताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व की सराहना की थी कि केजरीवाल आप के विकास के लिए जिम्मेदार है, अन्य 47% ने उनकी भूमिका की आलोचना की।

इसमें कहा गया है, "सर्वेक्षण से पता चलता है कि भाजपा के विकल्प की पहचान करने में जनता के बीच कोई भारी सहमति नहीं है।"

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने