PM Kusum Solar Scheme 2023 Online Application In Hindi | कुसुम सोलर योजना 2023 की सम्पूर्ण जानकारी

साल 2023 के लिए प्रधानमंत्री कुसुम सोलर योजना के लिए आवेदन भरना शुरू हो गए है। साथ ही राज्यों और केंद्र की सरकार ने नए पम्प का कोटा भी उपलब्ध करवाया है। 
PM Kusum Scheme 2023 के लिए आप आवेदन /अप्लाई करना चाहते है तो जल्दी से इस पोस्ट में नीचे दी गई अधिकृत सरकारी वेबसाइट की लिंक से ही अप्लाई करें। आइये जानते है PM Kusum Scheme 2023  के बारे में विस्तार से-


PM-Kusum Scheme 2023 in Hindi | पी एम कुसुम स्कीम 2023

प्रधानमंत्री कुसुम सोलर पंप योजना स्वर्गीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा शुरू की गई केंद्र सरकार की एक योजना है। इस योजना के पीछे उनका मुख्य उद्देश्य किसानों को न्यूनतम लागत पर सौर कृषि पंप उपलब्ध कराना था।


PM- Kusum Solar Pump Scheme, PM Kusum solar scheme online apply link, PM Kusum Beneficiary login check


प्रधानमंत्री कुसुम सौर पंप योजना के लिए आवेदन के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध हुई है।PM-Kusum Scheme 2023 online application form available now.


इस योजना के तहत कुल खर्च को तीन वर्गों में बांटा गया है।  जिसमें केंद्र सरकार किसानों की मदद करेगी। वे इस प्रकार हैं।

 1) सरकार किसानों को 60% सब्सिडी देगी 

 2) सरकार लागत का 30% ऋण के रूप मे देगी

 3) इसप्रकार किसानों को कुल लागत का केवल 10% ही भुगतान करना होगा।

 

PM KUSUM YOJANA 2023 योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसान सोलर पैनल से उत्पन्न बिजली को बेच सकते हैं। बिजली बेचने के बाद ऊर्जा विभाग से किसानों को हर साल बाकी पैसे वापस मिलेंगे।


PM KUSUM YOJANA 2023 लाभार्थी चयन पात्रता और मानदंड


1) वह आवेदक जिनके अभी तक अटल सौर कृषि पंप योजना या मुख्यमंत्री सौर कृषि पंप योजना के तहत किए गए आवेदनों को मंजूरी नहीं मिली है।

2) बोरवेल, कुएं, बारहमासी नदियों या नालों के किनारों वाले किसान, खेत-तालाब से पानी के स्थायी स्रोत वाले किसान आवेदन करने के पात्र होंगे।

3) जिन किसानों के पास पारंपरिक बिजली कनेक्शन नहीं है, वे इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र होंगे।

4) 2.5 एकड़ कृषि भूमि वाले किसानों को 3 एचपी डीसी,

5 एकड़ कृषि भूमि वाले किसानों को 5 एचपी डीसी,

5 एकड़ से अधिक वाले किसानों को 7.5 एचपी डीसी पंप के साथ-साथ अधिक क्षमता वाले सौर कृषि पंपों के लिए सब्सिडी मिलेगी।

5) आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।

6) इस योजना के तहत स्व-निवेश के माध्यम से परियोजना के लिए किसी वित्तीय योग्यता की आवश्यकता नहीं है।

7) आवेदक वितरण निगम द्वारा अधिसूचित अपने स्थान या क्षमता (जो भी कम हो) के अनुपात में 2 मेगावाट क्षमता के लिए आवेदन कर सकता है।

8) PM कुसुम सोलर योजना के तहत किसान 0.5 मेगावाट से 2 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।


PM Kusum Yojana 2023 के लाभार्थी

 १) किसान

 2) सहकारि संस्था

 3) किसानों का समूह

 4) जल उपभोक्ता संघ

 5) किसान उत्पादक संघ


➡️➡️➡️ ये भी पढ़े 👉 घरों पर लगाये सोलर, मिलेगी इतनी सब्सिडी ⬅️⬅️⬅️


PM Kusum Scheme 2023 महत्वपूर्ण दस्तावेज

1) आधार कार्ड

2) पासपोर्ट साइज फोटो

3) राशन कार्ड

4) पंजीकरण की प्रति

5) प्राधिकरण पत्र

6) भूमि प्रति (7/12)

7) मोबाइल नंबर

8) बैंक खाते का विवरण


PM Kusum Yojana 2023 आवेदन शुल्क

इस योजना के तहत, आवेदक को सौर ऊर्जा स्टेशन के लिए आवेदन करने के लिए ₹ 5000 प्रति मेगावाट और जीएसटी का भुगतान करना होगा। इस राशि का भुगतान अपने राज्य के अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में किया जाएगा। 0.5 मेगावाट से 2 मेगावाट तक के आवेदनों का शुल्क इस प्रकार होगा। यह शुल्क यानी आवेदन शुल्क मेगावाट के हिसाब से लिया जाएगा, यह इस प्रकार होगा।

0.5 मेगावाट के लिए  ₹ 2,500 + GST

1 मेगावाट के लिए  ₹ 5,000 + GST

1.5 मेगावाट के लिए  ₹ 7,500 + GST

2 मेगावाट के लिए ₹ 10,000 + GST

 

PM KUSUM SCHEME 2023 Website  महत्वपूर्ण वेबसाइट

1) आधिकारिक वेबसाइट - https://mnre.gov.in/

2) ऑनलाइन आवेदन करने के लिए - https://www.mahaurja.com/meda/en/node

3) ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण - https://kusum.mahaurja.com/solar/benf_login


 महत्वपूर्ण सूचना :  


अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान (PM KUSUM YOJANA 2023) के नाम से कई फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन आवेदक किसानों से सोलर पंप लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पैसे मांगे जा रहे है.

इसलिए अक्षय ऊर्जा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री-कुसुम योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी किसानों को फर्जी वेबसाइट पर न जाने और कोई पैसा नहीं देने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री-कुसुम योजना राज्य सरकार के विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।

इस योजना के लिए सरकार का कोई भी मोबाइल एप्प नही है, किसी भी एप्प के जरिये आवेदन फॉर्म न भरे और ना पेमेंट करें।

योजना की अधिक जानकारी के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) की आधिकारिक वेबसाइट www.mnre.gov.in देखें।

या टोल फ्री नंबर 1800-180-3333 डायल करें।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने